Anugoonz

Sunday, September 5, 2021

शिक्षक होना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है


 शिक्षक दिवस पर यही कहना चाहूंगी कि शिक्षक बनना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। शिक्षक बनने से पहले आवश्यक है अपने अंदर सभी सद्गुणों को सम्माहित कर लेना। सच्चा और ईमानदार होना। खुद को अपनी कमियों और अच्छाईयों के साथ स्वीकार करने वाली शख्सीयत ऐसा होना चाहिए शिक्षक। अपना व्यक्तिगत फायदा ना देखे, सिर्फ किताबी ज्ञान ना देवे बल्कि जीवन के हर पहलू पर विचार करना सीखाये,खानापूर्ति ना करके पूर्ण समर्पित हो जावे ऐसे हों हमारे शिक्षक। गुरु परशुराम जैसे, वशिष्ट, भारद्वाज़ और चाणक्य जैसे शिक्षक जो चरित्र के साफ हों और धन लोलुपता से दूर, शिष्यों में शिष्टाचार और नैतिकता भर दें । ऐसे हो हमारे शिक्षक- विचारवान,सभ्य और सत्यशील..तभी शिक्षक होने की सार्थकता है। किताबी ज्ञान तो कोई भी दे सकता है। अपने विचार ज़रूर बताएँ।✍️ अनुजा कौशिक

3 comments:

  1. सही कहा... आजकल google देवता सबसे बड़े टीचर बने बैठे है... शिक्षकों के भी शिक्षक... पर जो प्रैक्टिकल लाइफ में जीना सिखाये.. जो गलत करने से पहले ही बताये.. और बताने के बाद भी गलत करने पर उस गलती को सुधारे... वही है वास्तविक शिक्षक..🤗🤗

    ReplyDelete
  2. Very good post..well done Anuja

    ReplyDelete

नारी शक्ति के लिये आवाज़ #मणिपुर

 'यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता' जहाँ नारी की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं। यही मानते हैं ना हमारे देश में? आजक...