Anugoonz

Friday, July 21, 2023

नारी शक्ति के लिये आवाज़ #मणिपुर

 'यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता' जहाँ नारी की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं। यही मानते हैं ना हमारे देश में? आजकल हर तरफ तो मैं नारी का अपमान होते हुऐ देखती हूँ, सुनती हूँ और सोशल मीडिया पर पढ़ती भी हूँ। अपने घरों में, पड़ोस में, समाज में जो गाली गलौच वाली भाषा है वो भी नारी शक्ति को ही कमज़ोर साबित करने के लिये है। परिवार में,समाज में कोई झगड़ा हो, आपसी मतभेद हो, नारी शक्ति को ही चरित्रहीन साबित कर दो,उसी को ही शर्मसार कर दो। मुद्दा चाहे कोई भी हो नारी शक्ति को ही निशाना बनाकर खुद को ताकतवर घोषित कर दो।

   मणिपुर से संबंधित कुछ पोस्ट आज पढ़ने को मिली, फोटो देखने को मिली, बड़ा ही शर्मनाक है ये। आज वहाँ हो रहा है कल को कहीं भी हो सकता है। घिन्न आती है ऐसे समाज में रहकर जहाँ एक नारी की कोख से ही जन्म लेकर ज़िंदगी भर ज़ब कुछ पुरुष नारियों को ही गलत दृष्टि से देखते हैं। ऐसा करके वे अपनी मां का अपमान करते हैं। अपने परिवार, समाज और देश की छवि ख़राब करते हैं।

   मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी से बहुत आहत हूँ। एक एक आवाज़ बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। हमें नारी शक्ति और जलते मणिपुर के बचाव के लिये आवाज़ उठानी ही चाहिये। ✍️अनुजा कौशिक

नारी शक्ति के लिये आवाज़ #मणिपुर

 'यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता' जहाँ नारी की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं। यही मानते हैं ना हमारे देश में? आजक...